Gaya

Mar 30 2023, 22:27

गया में पुलिस की कार्रवाई : झपट्टा मार गिरोह के चार अपराध कर्मी गिरफ्तार, SSP ने दी जानकारी

गया। बिहार के गया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झपट्टा मार गिरोह के चार अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी है. 

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 29 फरवरी को जहानाबाद जिले के रहने वाले वादी रोशन कुमार, पिता महेश कुमार सिंह गया जिले के बुनियादगंज थाना अंतर्गत खंजाहांपुर अपने कुछ निजी कार्य से अपने दोस्तों के साथ मानपुर बाजार जा रहे थे तो इसी क्रम में एक ऑटो से कुछ अज्ञात अपराधी कर्मी पीछे से आया और इनका मोबाइल झपटा मार कर छीन लिया गया, और सभी लोग वहां से भागने लगे थे।

वादी द्वारा इसकी सूचना तुरंत बुनियादगंज थाना को दी गई जिसके बाद थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर टेंपो से भाग रहे अपराध कर्मियों को घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक से पूछताछ किया गया तो इन्होंने अपना नाम अशोक साव, संजय कुमार, सचिन कुमार, आयुष कुमार बताया और घटना में अपनी संलिप्तता को भी स्वीकारा है। 

पकड़े गए अपराध कर्मियों की जब तलाशी ली गई तो वादी की चोरी की गई मोबाइल इनके पास से बरामद किया गया। साथी जिस टेंपो से घटना को अंजाम दिया गया था उसे भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में बादी के लिखित आवेदन पर 110/2023 दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. देवदार लोगों के पास से 5 मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त टेंपो बरामद किया गया है। 

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 30 2023, 20:09

श्री राम के चरित्र का अनुसरण कर ही दुनिया का कल्याण हो सकता हैः कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा

गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री आदर्श लीला समिति के तत्वाधान में गया महानगर के आजाद पार्क के मुख्य द्वार पर इलाहाबाद से आयी झांकी ने अपनी प्रस्तुती दी।

इस आयोजन में कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, गया महानगर के मेयर गणेश पासवान एवं युवा उद्यमी कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने संयुक्तरुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए गया के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि गया नगर निगम का मूल उद्देश्य है कि आपसी मिल्लत के साथ सारे लोग हर पर्व को मनाते रहें। नगर पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर हो।

वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि गया का अपना अलग महत्व है। यह एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सामाजिक स्थल है। गयाजी मोक्ष की भूमि है, जहां भगवान श्री राम भी अपने राजा दशरथ का तर्पण करने के लिए पधारे थे। यहां की जनता हमेशा से संवेदनशील और एक दूसरे से कदम से कदम मिलाकर चलती आ रही है।

जबकि श्री आदर्श लीला समिति के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि भगवान श्री राम रोम-रोम में समाहित हैं, बस इन्हें महसूस करने की जरुरत है। श्री राम के चरित्र का अनुसरण कर ही दुनिया का कल्याण हो सकता है। हम युवाओं को अपनी आगे की पीढ़ी से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। हम उन्हीं की राह पर चलकर संस्था का संचालन कर कार्यक्रम को अंजाम तक पहुंचाते हैं। संस्था में भले ही किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाती हो, मगर यह तो जगजाहिर है कि सबकी भूमिका बराबर होती है तभी किसी कार्यक्रम को सफल बनाया जाता है। बहुत लंबे समय से गया की धरती पर रामलीला का मंचन होता आ रहा है।

वहीं, श्री सिन्हा ने आगे कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास की नवमी तिथि को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ था। भगवान राम के नाम लेने से आत्मा और शरीर पवित्र हो जाता है। श्री सिन्हा ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में सभी वर्गों के लोग अपनी महत्ती भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, वीरेंद्र राय, सुनील सिंह, मोहित, अनिल वर्णवाल, ऋषि कुमार, सौरभ कुमार आदि सदस्यों ने बढ़चढ़कर अपनी भूमिका निभायी।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 30 2023, 20:01

रामनवमी के अवसर पर महांचक गाँव से निकाली शोभायात्र, दिखा गंगा यमुनी तहजीब

गया। जिला के अतरी प्रखंड में अवस्थित महांचक गांव से राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्र निकाली गई जिसमें महांचक ग्राम के साथ-साथ अन्य गांव के हजारों लोग सम्मिलित हुए। इस शोभायात्र की शुरूआत महांचक से होकर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सिढ़ सिवाला में समाप्त किया गया.

जिसमें सैंकड़ों गाड़ी, रथ, घोड़ा एवं हजारों लोग पैदल यात्र के साथ सम्मिलित हुए। इस शोभायात्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाइचारे के साथ गंगा यमुनी तहजीब का मिशाल उस समय देखने को मिला जब शोभा यात्र डिहुरी गांव पहुंची। डिहुरी गांव में इस्लाम धर्म को मानने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं और जैसे ही शोभायात्र उनके गांव के पास पहुंची उन लोगों ने शोभायात्र में शामिल धार्मिक श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया और साथ ही सभी श्रद्धालुओं को पानी और शरबत पिलाकर गंगा यमुनी तहजीब का परिचय देते हुए हिन्तुस्तान के गौरवपूर्ण संस्कृति को प्रस्तुत किया।

इस शोभायात्र का आयोजन गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विपीन सिंह के द्वारा किया गया। रामनवमी के अवसर पर समस्त मानव समाज को शुभकामना देते हुए अपने संक्षिप्त वक्तव्य में श्री विपिन सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बनारस के विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा नौ दिन चण्डीपाठ कराने के उपरान्त रामनवमी के अवसर पर आयोजित किया जा रहा यह शोभायात्र आपसी भाइचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस शोभायात्र में सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग शामिल होते हैं और विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के लिए मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का आराधना करते हैं।

श्री सिंह ने कहा कि मर्यादा पूरूषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन से हमें यह सिखने को मिलता है कि सच्चाई के रास्ते चलकर विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य के साथ बुराई से लड़े जिसके अंत में अच्छाई की जीत अवश्य होगी। साथ ही उनके आदर्श जिवन से यह शिक्षा मिलता है कि हमारे माता-पिता के आज्ञा को शिरोधार्य करते हुए आपने प्रत्येक कर्तव्यों का दृढ़तापूर्वक निर्वहन करें।

Gaya

Mar 30 2023, 10:12

आमस के भूईयाडीह में रूद्र महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन व ध्वजा रोपण, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

गया : जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र के बड़की चिलमी पंचायत अंतर्गत भूईयाडिह में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रुद्र महायज्ञ हेतु श्रद्धालुओं व वृदावन से आए श्रीश्री संत किशोरी दास जी के द्वारा भूमी पूजन एवं ध्वजा रोपण का कार्य किया गया।

जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति धुनों पर नाचते दिखाई दिए।इस सीएसपी केंद्र संचालक पप्पू शर्मा, समनारायण भुईयां, संदीप शर्मा, मनोज शर्मा, कमलेश शर्मा, शिवकुमार यादव, राजेश्वर यादव, रामबली भुईयां सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मौजूद थे।

धनंजय कुमार की रिपोर्ट

Gaya

Mar 29 2023, 23:24

रामनवमी को लेकर फतेहपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, प्रशासन को सहयोग करने का अपील

गया/फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस, गुरपा ओपी, एसएसबी द्वारा फतेहपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष कुमार शौरभ, गुरपा ओपीध्यक्ष ने बताया दुर्गापूजा, रामनवमी एवं रमजान पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के दर्जन गांव में दो दिनों से फ्लैग मार्च की जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों के बीच जाकर शांति समन्वय बनाने में प्रशासन को सहयोग करने का अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर विशेष नजर रखा जा रहा है। मौके पर एसआई सत्यनरायण शर्मा, वीरेंद्र कुमार, रामजी यादव, एसएसबी के जवान, बिहार पुलिस बल साथ थे।

रिपोर्ट: राहुल कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 22:28

बिहार का सबसे बड़ा गया में कल निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा : भगवा झंडा से पूरे शहर सजा, अद्भुत दृश्य कल गयाजी में दिखेगा

गया। शहर के बागेश्वरी स्थित एक निजी भवन में श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी के सदस्यों द्वारा प्रेस वार्ता किया गया. इस दौरान श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कल रामनवमी पर्व में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे बिहार में सबसे बड़ा शोभायात्रा रहेगा। पूरे शहर को भगवा में बना दिया गया है और भगवा झंडा से पूरे शहर को सजा दिया गया है।

श्री रामनवमी पूजा समिति गयाजी कमेटी के संगठन महामंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म कि सबसे बड़ी शोभायात्रा रामनवमी शोभा यात्रा का अद्भुत दृश्य कल गयाजी में आयोजित किया जा रहा है। सभी राम भक्तों से हम लोग आग्रह कर रहे हैं कि कोई भी नशीले पदार्थ का उपयोग करके शोभायात्रा में शामिल नहीं होंगे। साथ ही अश्लील गाने का भी प्रयोग राम भक्त नहीं करेंगे। रामजी की शोभायात्रा में सभी लोग पूरे राम भक्त बन कर और राम के प्रेम में झूमते हुए शामिल होंगे।

वही, महामंत्री मणिलाल बारिक ने बताया कि इस वर्ष झांकियों की संख्या काफी बढ़ी है। बड़े-बड़े प्रभु राम और हनुमान जी की प्रतिमा भी झांकी में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में मातृशक्ति एक वेशभूषा में भी शामिल होगी। वही, इस शोभायात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से भी कलाकार शामिल होकर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही साथ सनातन धर्म के पारंपरिक वेशभूषा पारंपरिक शस्त्र के साथ राम भक्त शोभायात्रा में शामिल होंगे। साथ ही साथ घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ी भी इस शोभायात्रा को सुशोभित करेंगे।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 20:51

डोभी पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया

गया/डोभी। डोभी थाने की पुलिस एससी/एसटी कांड के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर अभियुक्त के घर पर इस इश्तेहर चिपकाया है। इस मामले की जानकारी डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दिया। 

उन्होंने बताया एससी/एसटी एक्ट के कांड संख्या के आधार पर चार आरोपी के घर पर इश्तेहर चिपकाया गया है। इसमें कांड संख्या 1012/22 के नामजद अभियुक्त डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव निवासी पति-पत्नी रूपेश कुमार केसरी एवं माया देवी हैं। वही नगर पंचायत डोभी के कांड संख्या 919/22 के नामजद अभियुक्त सौरभ कुमार एवं कांड संख्या 1025/22 के नामजद अभियुक्त डोभी बाईपास निवासी शोभा देवी शामिल है। 

सभी को जल्द से जल्द न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण करने की हिदायत देते हुए एसआई गोविंद तिउ ने आत्मसमर्पण की बात कहा है। अन्यथा आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 20:05

बम विस्फोट मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन अपराध कर्मी को दबोचा, प्रेम-प्रसंग में बदला लेने की भावना से इस तरह का अपनाए था कारनामा

गया। बिहार के गया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमामगंज थाना अंतर्गत बम विस्फोट मामले में 24 घंटे के अंतराल तीन अपराध कर्मियों को दबोचा है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। 

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 28 मार्च को इमामगंज थानान्तर्गत मोहल्ला पसेवा देवी स्थान स्थित दुर्गा शक्ति पीठ स्कूल के पास कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा स्कूल के खेल परिसर दिवाल तथा देवी स्थान के दिवाल के समीप चार जिंदा बम, एक जिंदा बम एवं वही पर रंजित मुखिया के घर के छत पर एक जिंदा बम लवारिस हालत में रख दिया गया था। इन अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा इसी स्थान पर मुखिया के घर के बाहर एक तथा खेल परिसर के पिछले दिवाल के पास एक कुल दो बम को विस्फोट कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। 

इस घटना के संबंध में स्कूल के संचालिका/निर्देशिका के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया जिसके आधार पर इमामगंज थाना द्वारा कांड सं0-77/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया और एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए छापामारी की गई और घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों चंदन कुमार उर्फ पंडित, पिता- रामप्रसाद दास, कीटू कुमार उर्फ रूपा, पिता- विनोद पासवान एवं रोहित कुमार, पिता- संजय दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपनी संलिप्ता को स्वीकारते हुए बताया कि प्रेम-प्रसंग में बदला लेने की भावना से दहशत फैलाने के लिए किए है। पूछताछ के दौरान इस घटना में कुल पाँच अपराधकर्मियों के सम्मिलित होने की बात बताई गयी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

रिपोर्ट: मनीष कुमार।

Gaya

Mar 29 2023, 19:57

रामनवमी पर्व को लेकर डोभी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च और बाइक रैली

गया : रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर डोभी पुलिस ने बुधवार को सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवान ने बाइक से सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च डोभी थाना परिसर से निकाला गया। इसमें एसएसबी के जवान शामिल थे। 

डोभी थाना से चलकर मुख्य सड़क होते हुए डोभी बाजार सहित स्थानीय बाजार करमौनी, कोठवारा, अमारूत एवम ग्रामीण क्षेत्र वारी, नावाडीह, अंगरा, अकौनी, सलेमपुर, बहेरा, घोड़ाघाट, नेहूटा आदि विभिन्न गांवों में भी फ्लैग मार्च रैली निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने को लेकर की गई है। इसके बाद डोभी चतरा मुख्य सड़क मार्ग होते हुए रैली वापस थाना लौट आई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दरम्यान लोगों को आपसी भाईचारे का मिसाल कायम रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गयी। इस फ्लैग मार्च में डोभी थानाध्यक्ष के अलावे एसआई सौरव कुमार, रंजन कुमार, प्रशिक्षु प्रीति कुमारी, महिला हेल्प डेस्क की खुशबू कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस जवान शामिल थे।

महेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Gaya

Mar 29 2023, 17:59

10 लाख की लागत से बनने वाली छठ घाट का मुखिया रखा आधारशिला

गया/टनकुप्पा। टनकुप्पा प्रखंड के उतलीबारा पंचायत की मुखिया कंचन देवी द्वारा 10 लाख की लागत से बनने वाली बारा गांव में छठ घाट निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई।

मौके पर उपस्थित मुखिया ने जनता के बीच की गई वादा को पूरा करते हुए पूजा कर निर्माण का शुभारंभ की। उपस्थित जनता विकास कार्य से काफी प्रसन्न दिखे।

मुखिया ने बताया छठ घाट का निर्माण बंशी नदी के किनारे 15वी वित्त से 10 लाख 27 हजार 295 रुपये की लागत से बनाई जाएगी। काफी वर्षो से छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को कस्ट होता था।

उस समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। पंचायत में विकास का कार्य उपलब्ध राशि कराई जा रही है। इस मौके पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार यादव, उप मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

रिपोर्ट: राहुल कुमार।